#बस्ती_न्यूज
कप्तानगंज स्थित स्कूल का वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक कवींद्र चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। आयोजन देर रात तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक और क्षेत्रीय लोग शामिल हुए। इस मौके पर विधायक कवींद्र चौधरी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव होती है। उन्होंने विद्यालय द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक प्रयासों की सराहना की। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर बाजार राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को निखारने में सहायक होते हैं। प्रमुख हरैया योगेंद्र सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कप्तानगंज (सपा) राजाराम यादव और प्रभाकर ओझा ने भी विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था की प्रशंसा की। नगर पंचायत अध्यक्ष कप्तानगंज चंद्र प्रकाश चौधरी ने बी.आर.एस. एकेडमी को शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत स्तंभ बताया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत और नाटिकाओं की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। साथ ही वार्षिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रबंधक रणधीर सिंह ने बताया कि उनका उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और व्यक्तित्व विकास देना है। उन्होंने भविष्य में ऐसी एकेडमी विकसित करने की योजना भी साझा की, जहां से निकलने वाले छात्रों को सेना और अर्धसैनिक बलों में नौकरी पाने में सुविधा हो। प्रधानाचार्या साक्षी सिंह ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन राम सिंह ने किया। इस दौरान रणजीत सिंह, राम सिंह और अखिलेश सिंह समेत हजारों की संख्या में अभिभावक, ग्रामीण व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कप्तानगंज में स्कूल के वार्षिकोत्सव में मेधावी सम्मानित:देर रात तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम, विधायक ने किया उद्घाटन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












