सिद्धार्थनगर जनपद में लापता एक युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे “महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो व महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान” के तहत की गई। जोगिया उदयपुर पुलिस को इस अभियान में सफलता मिली। पुलिस के अनुसार, युवती 20 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 12 बजे अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। इस संबंध में 22 फरवरी 2026 को थाना जोगिया उदयपुर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष जोगिया अभय सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम ने सक्रियता दिखाते हुए युवती की तलाश शुरू की। मंगलवार 31 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद युवती की पहचान की गई और नियमानुसार उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया। इस अभियान में उप निरीक्षक देवब्रत पाण्डेय, हेड कांस्टेबल सत्या त्रिपाठी और महिला कांस्टेबल पूजा यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। युवती के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
सिद्धार्थनगर में लापता युवती बरामद:मिशन शक्ति टीम की सक्रियता से परिजनों को मिली राहत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











