Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)20 दिन बाद लापता किशोरी सुरक्षित मिली:परसरामपुर पुलिस ने गाजीपुर से किया...

20 दिन बाद लापता किशोरी सुरक्षित मिली:परसरामपुर पुलिस ने गाजीपुर से किया बरामद

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले की परसरामपुर पुलिस ने 20 दिन पहले लापता हुई एक किशोरी को गाजीपुर से सकुशल बरामद कर लिया है। किशोरी 20 मार्च 2026 को अपने घर से बाजार जाने के लिए निकली थी और रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई थी। किशोरी के परिजनों की शिकायत पर परसरामपुर थाने में 24 मार्च 2026 को गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस संबंध में मु0अ0सं0- 91/26 धारा – 137 ( 2), 87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। इस टीम ने 12 अप्रैल 2026 को गाजीपुर के नोनहरा कस्बे से किशोरी को बरामद किया। बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक परमानंद तिवारी, हेड कांस्टेबल सूर्य नाथ और महिला कांस्टेबल प्रतीक्षा दुबे शामिल थीं। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments