बुधवार को कोठीभार थाने की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम ने सिसवा कस्बे में जागरूकता अभियान चलाया। मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत यह अभियान स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित किया गया। इसमें बालक एवं बालिकाओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाना था। टीम ने बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी लोगों को जागरूक किया। अभियान के दौरान बालिकाओं और महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 181, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सखी-वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट और मिशन शक्ति से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, 1090, 1076, 112 और 1930 जैसे अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया और पंपलेट वितरित किए गए। इस जागरूकता अभियान में महिला उपनिरीक्षक लकी पटेल और हेड कॉन्स्टेबल पंकज कुमार शामिल रहे।
#ससव #म #मशन #शकत #अभयन #पलस #न #कय #जगरकमहलओबलकओ #क #सरकष #सशकतकरण #और #यजनओ #क #द #जनकर
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा में मिशन शक्ति अभियान, पुलिस ने किया जागरूक:महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा, सशक्तिकरण और योजनाओं की दी जानकारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











