Home Architecture कार से रेकी, फोन से मिली धमकी; क्या खतरे में है जयंत...

कार से रेकी, फोन से मिली धमकी; क्या खतरे में है जयंत चौधरी की जान?

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले यानी 18 मार्च को एक अनजान नंबर से जयंत चौधरी को धमकी दी गई थी। अभी तक की जांच में पता चला है कि यह धमकी भरी कॉल पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से की गई थी। धमकी मिलने के तुरंत बाद मंत्री जयंत चौधरी की सुरक्षा की समीक्षा की गई।

पुलिस ने जयंत चौधरी की सुरक्षा बढ़ा दी है। फोन करने वाले की पहचान मोहम्मद इस्माइल के तौर पर हुई है। उसे पकड़ने की कोशिश जारी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि धमकी के पीछे उसका मकसद क्या था।

यह भी पढ़ें: देशभर में बढ़ीं प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें, किसने-कितना इजाफा किया?

राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष व केंद्र सरकार में कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी को एक अनजान नंबर से 18 मार्च की सुबह 11 बजे एक धमकी भरा कॉल आया। आरोपी ने फोन कॉल में एमपी 5 जैसी बंदूक का जिक्र किया और केंद्रीय मंत्री को जान से मारने की धमकी दी।

मैसेज और वॉइस नोट में भी धमकी

आरोपी ने कहा कि कुछ दस्तावेज भेजे हैं। क्या उन्होंने इन दस्तावेजों को देखा है? आरोपी ने फोन कॉल के अलावा मैसेज और वॉइस नोट में भी धमकी दी। आरोपी ने मैसेज में मंत्री के कार्यक्रम और स्थान की सूची भेजी। इसमें धमकी भरे संदेश लिखे थे। मंत्री को धमकी भरे कुछ वॉइस नोट्स भी मिले हैं। आरोपी ने यह भी कहा कि यह जानकारी ऊपर से भेजी गई है।

यह भी पढ़ें: मोजतबा जिंदा है या नहीं, ईरान ने वीडियो जारी करके क्या दिखा दिया?

तुगलक रोड थाने में दर्ज की गई शिकायत

मामले की गंभीरता को देखते हुए जयंत चौधरी ने तुरंत दिल्ली के तुगलक रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई। सबूत के तौर पर पुलिस को आरोपी की कॉल्स डिटेल्स, मैसेज और स्क्रीनशॉट सौंपे। शिकायत में यह भी बताया गया कि कुछ दिन से जयंत चौधरी के आवास के आसपास संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं। अज्ञात व्यक्ति रेकी करने में जुटे हैं। कुछ दिन पहले ही आवास के पास एक सफेद रंग की गाड़ी खड़ी देखी गई थी। पुलिस का कहना है कि रेकी समेत अन्य पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here