Home Architecture इजरायल ने ईरान के खुफिया मंत्री को भी खोजकर मार डाला

इजरायल ने ईरान के खुफिया मंत्री को भी खोजकर मार डाला

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी और बसीज फोर्स के मुखिया गुलामरेजा सुलेमानी को मारने के बाद इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने बुधवार को ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब को हवाई हमले में मार गिराया है। इजरायल का दावा है कि हाल ही में ईरान में भड़के विरोध प्रदर्शन को दबाने में इस्माइल खतीब ने अहम भूमिका निभाई थी। इस्माइल प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी और हत्या में शामिल रहा। इसके अलावा इजरायल का आरोप है कि इस्माइल खतीब ने दुनियाभर में अमेरिका और इजरायल के नागरिकों के खिलाफ आतंकी गतिविधियों की अगुवाई की।

इस्माइल खतीब 2021 में आईआरजीसी में कई अहम पदों पर रहा है। बाद में अली खामेनेई ने उसे खुफिया मंत्री बनाया। ईरानी खुफिया मंत्रालय कई उन्नत खुफिया क्षमताओं से लैस है। वह निगरानी, ​​जासूसी और दुनियाभर में गुप्त अभियानों को अंजाम देने में जुटा था। ईरानी सरकार के आतंक और दमन के पीछे यही मुख्य संगठन था।

इजरायल के मुताबिक 2022-23 में भड़के हिजाब विरोधी प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी और हत्याओं में इस्माइल खतीब का हाथ था। इसके अलावा उसने दुनिया भर में इजरायली और अमेरिकी ठिकानों के खिलाफ ईरानी खुफिया मंत्रालय की आतंकवादी गतिविधियों की अगुवाई भी की।

यह भी पढ़ें: खामेनेई से अली लारीजानी तक, ईरान के किस-किस नेता को मार चुका इजरायल?

नौसैनिक दस्ते का ब्रिगेड कमांडर भी ढेर

इजरायल ने हमास के नौसैनिक दस्ते के उत्तरी गाजा ब्रिगेड के कमांडर यूनुस मोहम्मद हुसैन अलियान को मार गिराया है। इजरायल का आरोप है कि हुसैन अलियान इजरायल पर जल्द ही हमले की योजना बना रहा था। पिछले कुछ हफ्तों से ब्रिगेड की क्षमताओं को दोबारा जिंदा करने की कोशिश में जुटा था। आईडीएफ सैनिक की खातिर वह बड़ा खतरा था। इस कारण उसे मारा गया है।

यह भी पढ़ें: ईरान पर क्या गलती कर रहे ट्रंप, जिनकी वजह से जो केंट ने छोड़ा साथ? इनसाइड स्टोरी

लारीजानी की भी जान ले चुका इजरायल

इजरायल ने बुधवार को ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषजद के सचिव अली लारीजानी को एयर स्ट्राइक में मारा था। लारीजानी के निर्देश पर ही ईरान की सेना और आईआरजीसी न केवल इजरायल, बल्कि खाड़ी देशों पर हमले को अंजाम दे रही थी। 28 फरवरी को अली खामेनेई की मौत के बाद अली लारीजानी ही सरकार की अगुवाई कर रहे थे। इजरायल का आरोप है कि हाल ही में प्रदर्शनकारियों के नरसंहार की अगुवाई लारीजानी ने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here