नगर पंचायत रुधौली में हाल ही में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक निर्णय लिया गया, जिसके तहत शासन द्वारा रोहित अग्रहरि को मनोनीत सभासद नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद स्थानीय राजनीति में नई हलचल देखने को मिल रही है। रोहित अग्रहरि को युवा, सक्रिय और समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्ति के रूप में जाना जाता है, जिससे उनके समर्थकों में खासा उत्साह है।
बताया जा रहा है कि रोहित अग्रहरि लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और उन्होंने जनहित के कई मुद्दों को उठाकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। उनकी नियुक्ति से नगर पंचायत रूधौली में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। शान के इस फैसले को संगठन को मजबूत करने और युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने भी इस निर्णय का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि रोहित अग्रहरि अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे। वहीं, रोहित अग्रहरि ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। स्वागत करने वाले सुजीत सोनी, राजू पांडे ,रवि सिंह, राम उग्रह जायसवाल ,मनोज ठाकुर, राकेश शर्मा, विजय तिवारी, मनोज श्रीवास्तव ,संजीव कुमार, प्रधान वीरेंद्र चौधरी, प्रधान संजय चौधरी ,युवा समाजसेवी आदित्य पांडे, विधानसभा आईटी संयोजक शिवम मिश्रा, मोहम्मद नसीम, प्रेमचंद मिश्रा, प्रमोद अग्रहरी, वेद प्रकाश भट्ट ,सर्वेश तिवारी, जेपी जायसवाल ,समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे
















