*विभिन्न थाना क्षेत्र अन्तर्गत मस्जिदों/ईदगाह का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा उपस्थित पुलिस बल को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश*
*श्रीमान् जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार* के सतत निगरानी एवं पर्यवेक्षण में समस्त ईदगाहों में ईद-उल-फितर की नमाज सकुशल रूप से अदा की गई। शांति व्यवस्था दृष्टिगत ईद की नमाज़ की ड्यूटी पर लगे समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को सतर्क रहकर चप्पे-चप्पे पर नजर रखते हुए ईद की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस बल को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।
सभी संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर लगाकर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। *ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी* के माध्यम से भी प्रमुख स्थानों की निगरानी की गई, जिससे कानून-व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ बनी रही।
जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपदवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि इसी प्रकार सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखें।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आश्वत किया गया की जनपद में कानून-व्यवस्था पूरी तरह व्यस्थित है सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आपसी समन्वय से कार्य करते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।
इस दौरान *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योती श्री* व संबंधित थानों के थाना प्रभारी व ड्यूटी पर लगे तमाम पुलिस बल मौजूद रहे।
















