*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* द्वारा ईद-उल-फितर के दृष्टिगत ईद की नमाज़ की ड्यूटी पर लगे समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को सतर्क रहकर चप्पे-चप्पे पर नजर रखते हुए ईद की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* द्वारा ईद की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु थाना को0 उतरौला, थाना को0 नगर, थाना को0 देहात सहित जनपद के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न ईदगाह एवं मस्जिद सहित शहर के तमाम इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा मस्जिदों/ ईदगाह पर ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान *क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योती श्री,क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री राघवेन्द्र सिंह*, व संबंधित थानों के थाना प्रभारी व ड्यूटी पर लगे तमाम पुलिस बल मौजूद रहे।







