हरदी क्षेत्र के कपूरपुर, बहोरिकपुर, मासाडीह, महराजगंज और चंदपैय्या सहित ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान अकीदतमंदों ने ‘या हुसैन’ के नारे लगाए और कर्बला में ताज़ियों को सुपुर्द-ए-खाक किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।जुलूस निर्धारित रास्तों से निकला, जिसमें मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। युवाओं ने पारंपरिक करतब और लाठी-डंडे चलाकर कलाबाजियां प्रदर्शित कीं। अकीदतमंदों ने मातम और नौहाख्वानी करते हुए अपनी श्रद्धा व्यक्त की।संवेदनशीलता को देखते हुए हरदी थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सुबह से ही अलर्ट पर थे। कपूरपुर, बहोरिकपुर, मासाडीह और महराजगंज के मुख्य चौराहों तथा संवेदनशील मोड़ों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। उच्च अधिकारियों ने स्वयं क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।शांति समिति की बैठकों का सकारात्मक प्रभाव धरातल पर स्पष्ट दिखा। स्थानीय संभ्रांत नागरिकों और कमेटियों के सहयोग से कहीं भी कोई अप्रिय घटना या विवाद की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। जुलूस के कर्बला पहुंचने पर अकीदतमंदों ने ताज़ियों को दफन कर देश में अमन-चैन की दुआएं मांगीं। कार्यक्रम के शांतिपूर्ण समापन पर प्रशासन ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
हरदी क्षेत्र में मोहर्रम जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न:प्रशासन मुस्तैद रहा, अकीदतमंदों ने लगाए ‘या हुसैन’ के नारे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












