श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्र केश सिंह की अध्यक्षता में थाना ए0एच0टी0 व विशेष किशोर पुलिस इकाई (एसजेपीयू) की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में बालश्रम को रोकने, पॉक्सो एक्ट के साथ-साथ बाल विवाह को रोकने व उनके कल्याण के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को विस्तार से बताया गया अपर पुलिस अधीक्षक ने सर्वप्रथम मीटिंग में उपस्थित पदाधिकारीगण से परिचय प्राप्त कर फीडबैक लिया। तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक ने महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी (SOP) अनुसंधान,थानों पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी/विवेचक व जनपद में कार्यरत NGO के समक्ष आ रही समस्या, बाल गुमशुदा, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम, व बाल श्रम पुनर्वास के संबंध में चर्चा की गई तथा सभी बाल कल्याण अधिकारियों को क्षेत्र में जाकर सरकार द्वारा बाल श्रम के विरूद्ध चलायी जा रही योजनाओं के बारे में जनमानस को जागरूक करने हेतु बताया गया, जिससे योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचाया जा सके।अपर पुलिस अधीक्षक ने जनपद में बाल विवाह रोकने के लिए उपस्थित सभी पदाधिकारीगण व समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारी को बताया गया कि सभी गाँवों में निरन्तर जाये और वहाँ चौपाल लगाकर बाल विवाह न करने हेतु प्रेरित करे साथ ही वहाँ के ग्राम प्रधान व सम्भ्रांत व्यक्तियों को बताये कि बाल विवाह से सम्बन्धित कोई मामला संज्ञान में आये तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस व सीडब्लूसी को दे महोदय ने बैठक के क्रम में निर्देश दिया कि बाल अपराध से जुड़े संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें साथ ही जनपद में बाल संरक्षण से जुड़ी संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से अभियान चलाए जाएं, पीड़ितों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जोड़ा जाए।
उक्त बैठक में प्र0नि0 AHT श्री लाल सिंह, SSB से निरीक्षक श्री राहुल ,थाना एएचटीयू श्री रणविजय सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री मोहम्मद मुमताज बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्री विश्राम पासवान, ग्रामीण बौद्ध कल्याण सेवा संस्थान से श्री प्रेम बाबू गिरी, देहात इन्डिया श्री यूसुफ, श्री हंसराम, मां सरस्वती बालिका शिक्षा समिति श्री श्रवण कुमार श्रीवास्तव,बाल संरक्षण इकाई/थाना में नियुक्त बाल कल्याण अधिकारी AHT व SJPU के अधिकारी कर्मचारी व सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।












