#बस्ती_न्यूज
बस्ती के रखौना बहादुरपुर स्थित राम-जानकी मार्ग पर रविवार सुबह एक ऑटो-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के समय मॉर्निंग वॉक पर निकले सुवर्ण लाल इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कलवारी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज, बस्ती रेफर कर दिया। मौके पर मौजूद और राम-जानकी मार्ग के ‘देवदूत’ कहे जाने वाले डॉ. प्रेम त्रिपाठी ने मानवता का परिचय देते हुए अपनी निजी गाड़ी से घायल को अस्पताल पहुंचाया। उनकी त्वरित मदद से सुवर्ण लाल को समय पर इलाज मिल सका।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में ऑटो पलटने से मार्निंग वॉकर घायल:डॉक्टर ने निजी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, इलाज जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











