महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- जिलाधिकारी
श्रावस्ती,। आज नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का देश के मा0 प्रधानमन्त्री जी द्वारा शुभारंभ किया गया। इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से देशभर की महिलाओं को सम्बोधन में, विभिन्न कार्यक्षेत्रों सं जुड़ी महिलाओं के साथ संवाद, पंचायत से पार्लियामेन्ट तक महिलाओं की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प का समबोधन कार्यक्रम किया। उक्त कार्यक्रम के तहत जनपद के कलेक्टर सभागार में जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तथा मा0 प्रधानमंत्री जी के सम्बोधन को भी सुना गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है और समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत जिला प्रशासन एवं पुलिस की सहायता लें।इस अवसर पर परियोजना निदेशक अश्विनी कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका, महिला ग्राम प्रधान, जी0जी0आई0सी0 भिन्गा की छात्रा एवं शिक्षिकाएं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आदि अन्य समस्त कर्मचारीगण तथा महिला कल्याण विभाग से हब/सी0पी0एस0/ओ0एस0सी0 आदि के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट । प्रवीण कुमार मिश्रा
जिला ब्यूरो चीफ एम एनटी न्यूज भारत श्रावस्ती












