श्रावस्ती जनपद के गिलौला थाना क्षेत्र के हड्डीला गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतका की पहचान प्रभु दयाल की पत्नी रंजना के रूप में हुई है, जिनकी शादी लगभग एक वर्ष पूर्व हुई थी। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सके। गिलौला थाना अध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
श्रावस्ती में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों मेंमौत:पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, एक साल पहले हुई थी शादी
Recent Comments
on Hello world!










