Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)NHAI ने कांवड़ यात्रा के लिए वैध कट बंद किए:बस्ती में हाईवे...

NHAI ने कांवड़ यात्रा के लिए वैध कट बंद किए:बस्ती में हाईवे पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु एहतियातन कार्रवाई

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत जिले में विक्रमजोत और छावनी संकरपूर सहित कई स्थानों पर हाईवे पर बने वैध कटों को भी एहतियातन बंद किया जा रहा है। यह कार्य युद्धस्तर पर जारी है। NHAI के अनुसार, ये कट भले ही वैध रूप से स्वीकृत थे, लेकिन कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों शिवभक्त इन्हीं लेन से पैदल गुजरते हैं। इन कटों से वाहनों की आवाजाही जारी रहने पर उनके कांवड़ियों की लेन में प्रवेश करने और दुर्घटना होने की आशंका थी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए NHAI ने यात्रा अवधि के लिए इन सभी कटों को बंद करने का निर्णय लिया है। इन कटों को अस्थायी रूप से बंद करने के लिए भारी क्रेन और मशीनों की मदद से कंक्रीट बैरियर लगाए जा रहे हैं। बुधवार को विक्रमजोत क्षेत्र में हाईवे पर क्रेन के जरिए बैरियर स्थापित करती हुई एक टीम देखी गई। स्थानीय लोगों ने NHAI की इस पहल का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे कुछ समय के लिए आवागमन में मामूली असुविधा हो सकती है, लेकिन श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यह कदम आवश्यक और सराहनीय है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यात्रा संपन्न होने के बाद इन कटों को फिर से खोल दिया जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments