अमेरिका और ईरान के बीच हुई बातचीत के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे स्वीकार किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने आदेश दिए हैं कि अगले 5 दिन तक ईरान के पावर प्लांट और अन्य ऊर्जा संसाधनों पर कोई हमला नहीं किया जाएगा एक तरह से ‘सीजफायर’ का संकेत माना जा रहा है। चर्चा थी कि डोनाल्ड ट्रंप अब यही चाहते हैं कि ईरान सीजफायर पर सहमत हो जाए। उन्होंने लिखा है कि पिछले दो दिन में हुई बातचीत काफी सकारात्मक रही है। उनका कहना है कि अगर बातचीत सफल रहती है तो यह ‘सीजफायर’ आगे भी जारी रह सकता है।
इस खबर को अपडेट किया जा रहा है।


















