सिसवा नगर पालिका सभागार में सोमवार को पांच मनोनीत सभासदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। निचलौल के उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता ने उन्हें शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल ने की। एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने रामनारायण जायसवाल, राकेश दूबे, राजू सिंह, मुन्ना गोंड और रीता पांडेय को शपथ दिलाई। इस अवसर पर सभी सभासदों ने जनसेवा के लिए कर्त्तव्यनिष्ठा को महत्वपूर्ण बताया। नगरपालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल ने मनोनीत सभासदों को जनसेवा के मार्ग पर समर्पण भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद स्थानीय विकास की रीढ़ होती है और इसमें सभासदों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने स्वच्छता, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने को एक सच्चे जनप्रतिनिधि की पहचान बताया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का आभार व्यक्त किया। पांडेय ने कहा कि भाजपा संगठन सदैव जनहित को सर्वोपरि मानता है। उन्होंने नव मनोनीत सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों और विचारधारा को ध्यान में रखते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें। इस दौरान अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज, जगदीश मिश्रा, दीपक चौधरी, रणधीर सिंह, संतोष पांडेय, विनोद गुप्ता, शकील अहमद, अनिल गुप्ता सहित निकाय के कर्मचारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
सिसवा में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ:एसडीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ, लोगों ने दी बधाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










