Home Architecture हर किसी को नहीं खाने चाहिए चिया सीड्स, फायदे के बजाय नुकसान...

हर किसी को नहीं खाने चाहिए चिया सीड्स, फायदे के बजाय नुकसान हो जाएगा

चिया सीड्स को आज का सुपरफूड माना जाता है क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। हार्वर्ड से ट्रेनिंग ले चुकीं डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर जुश्या सरीन के अनुसार ये बीज हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होते हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि कुछ खास तरह की शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों को चिया सीड्स के सेवन से पहले बहुत सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि ये उनकी सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं।

चिया सीड्स पानी में मिलने के बाद काफी फूल जाते हैं जिससे नाजुक पेट वाले लोगों को ऐंठन या भारीपन महसूस हो सकता है। डॉक्टर की सलाह है कि शुरुआत में सिर्फ आधा चम्मच ही लें और देखें कि आपका शरीर इसे कैसे पचा रहा है। चिया सीड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाने से पहले अपनी सेहत की स्थिति को समझना बहुत जरूरी है। अगर आप नीचे दी गई किसी भी समस्या से जूझ रहे हैं तो इन जरूरी बातों का खास ध्यान रखें और बिना डॉक्टर की सलाह के इनका सेवन शुरू न करें।

यह भी पढ़ें: किचन के ये 5 मसाले बन सकते हैं साइलेंट किलर, आज ही संभल जाएं

पेट की समस्याओं और गैस का खतरा

डॉक्टर सरीन के अनुसार जिन लोगों को पहले से ही गैस, ब्लोटिंग या पेट से जुड़ी परेशानियां रहती है उन्हें चिया सीड्स से दूर रहना चाहिए या बहुत कम मात्रा में लेना चाहिए। चिया सिड्स के अधिक सेवन से पेट में मरोड़ और गैस की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए पाचन तंत्र के नाजुक होने पर इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

लो ब्लड प्रेशर वाले रहें सतर्क

चिया सिड्स में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड और पोटेशियम पाया जाता है जो नेचुरल तरीके से ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं। हालांकि, यह सामान्य लोगों के लिए अच्छा है लेकिन जिन लोगों का बल्ड प्रेशर पहले से ही कम रहता है उन्हें इसे खाने से चक्कर या कमजोरी महसूस हो सकती है। लो बीपी की समस्या वाले लोगों को इसे अपनी डाइट में शामिल करने से बचना चाहिए।

खून पतला करने की दवा लेने वाले न खाएं

जो लोग खून पतला करने वाली दवाइयां यानी ब्लड थिनर्स ले रहे है उनके लिए चीया सिड्स खतरनाक साबित हो सकते हैं। इन बीजों में मौजूद ओमेगा-3 इन दवाओं के असर के बीच रुकावट पैदा कर सकता है जिससे शरीर में ब्लीडिंग का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे मरीजों को चिया सीड्स का सेवन करने से पहले अपने एक्सपर्ट्स से बात करनी चाहिए।

एलर्जी और स्किन की नाजुकता

कई बार लोगों को तिल, सरसों या अलसी जैसे बीजों से एलर्जी होती है। डॉक्टर सरीन बताती हैं कि ऐसे लोगों को चिया सीड्स से भी क्रॉस-रिएक्शन होने का डर रहता है। इससे शरीर पर खुजली,लाल निशान या सांस लेने में तकलीफ जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको किसी भी तरह की सीड एलर्जी है तो चिया सीड्स खाते समय बहुत ज्यादा सावधानी बरतें।

यह भी पढ़ें: दूध से मसाले तक में मिलावट, आपकी सेहत पर असर क्या?

किडनी की बीमारी में बढ़ता है खतरा

जिन लोगों की किडनी सही से काम नहीं कर रही है उन्हें भी चीया सीड्स से परहेज करना चाहिए। इन बीजों में पोटेशियम और फास्फोरस की मात्रा काफी ज्यादा होती है जिसे खराब किडनी के लिए फिल्टर करना मुश्किल हो जाता है। इससे शरीर में इन मिनरल्स का संतुलन बिगड़ सकता है जो सेहत के लिए जोखिम भरी है।

वैसे चिया सीड्स ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित हैं अगर उन्हें सही मात्रा में लिया जाए। रोजाना एक से दो बड़े चम्मच भिगोए हुए चिया सीड्स काफी होते हैं लेकिन इनके साथ दिन भर खूब पानी पीना जरूरी है ताकि आपका पाचन तंत्र सही तरीके से काम कर सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here