महराजगंज के पनियरा में चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जयंती के अवसर पर गुरुवार शाम धार्मिक आयोजन हुए। नगर पंचायत पनियरा सहित आसपास के क्षेत्रों में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। नगर पंचायत पनियरा स्थित दुर्गा मंदिर में हनुमान जयंती पर भव्य भंडारे का आयोजन हुआ। सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन में स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग रहा। पनियरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत औसानी में स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर दरगाहे धाम में भी चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। पनियरा सहित दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। भक्तों ने माता रानी की विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। दुर्गा मंदिर दरगाहे धाम के सेवक ओमप्रकाश निषाद ने बताया कि इस धाम की विशेष मान्यता है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की हर मुराद माता रानी पूरी करती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हर महीने पूर्णिमा के दिन यहां विशेष रूप से भंडारे का आयोजन होता है, जिसमें दूर-दूर से भक्त आकर प्रसाद ग्रहण करते हैं और आशीर्वाद लेते हैं।
हनुमान जयंती पर पनियरा में भंडारा:महराजगंज में श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, ग्रहण किया प्रसाद
Recent Comments
on Hello world!











