इटवा नगर पंचायत के बिस्कोहर रोड स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगलवार को हनुमानजी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का पाठ किया। भक्तों ने पूरे विधि-विधान के साथ हनुमानजी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित किए, पुष्प अर्पित किए और भोग लगाया। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि तथा लोक कल्याण की कामना की। मान्यता है कि हनुमानजी की पूजा-आराधना से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मंडली के वाचकों ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का पाठ किया। “जय जय श्रीराम” और “जय जय हनुमान” के उद्घोष से नगर का वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस धार्मिक आयोजन में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। सुंदरकांड पाठ के समापन के बाद प्रसाद वितरण । समाज सेविका की देखरेख में यह वितरण शुरू किया गया इस अवसर पर सभासद सुनील जायसवाल, अयोध्या प्रसाद जायसवाल, शंभू नाथ सोनी, शिवम सोनी, बृजेश जायसवाल, सुभाष सोनी, संतोष जायसवाल, सत्यम, गुड्डू, अजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इटवा में ज्येष्ठ के पांचवें बड़े मंगलवार पर सुंदरकांड पाठ:श्रीराम जानकी मंदिर में श्रद्धालुओं ने की हनुमानजी की पूजा-अर्चना
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












