HomeUncategorizedमा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर जनपद में अवैध खनन के विरूद्ध...

मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर जनपद में अवैध खनन के विरूद्ध की जा रही लगातार कार्यवाही

05 ट्रैक्टर ट्राली को अवैध खनन में किया गया सीज

श्रावस्ती,। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा दिनांक 20.05.2026 को वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से अवैध खनन के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के मार्गदर्शन में जनपद की तीनों तहसीलों में राजस्व विभाग एवं खनन विभाग द्वारा लगातार प्रवर्तन की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज तहसील भिनगा के अंतर्गत 04 ट्रैक्टर ट्राली एवं जमुनहा अन्तर्गत 01 ट्रैक्टर-ट्राली अवैध मिट्ट खनन करते हुए पकड़ा गया। मौके पर ट्रैक्टर-ट्राली में मिट्टी लदा हुआ पाया गया। जिसे सीज कर पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। इसके अलावा तहसील इकौना में सूचना शून्य है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments