श्रावस्ती जिले के दिकौली ग्राम सभा में एक खुले नाले से दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। यह नाला सोनवा थाना और गिलौला ब्लॉक क्षेत्र में स्थित है। इस रास्ते से गुजरने वाले स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाले से उठने वाली तेज दुर्गंध और मच्छरों के कारण क्षेत्र में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। छोटे छोटे बच्चे कभी कभी इस नाले को नहीं फांद पाते तो इसी में गिर जाते हैं स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस समस्या के कारण उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। राम गोपाल, शिवम और हरिश जैसे कई ग्रामीणों ने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त की है।
दिकौली में खुला नाला:दुर्गंध और मच्छरों से संक्रमित बीमारियों का खतरा बढ़ा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











