Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ढोड़े गांव में जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन:बच्चों की जान को खतरा,...

ढोड़े गांव में जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन:बच्चों की जान को खतरा, मरम्मत का इंतजार


बहराइच के बसंतपुर कालिका ग्राम पंचायत के ढोड़े गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर हालत में संचालित हो रहा है। इसकी छत टपक रही है और दीवारें दरक गई हैं, जिससे यहां पढ़ने वाले 40 बच्चों की जान को खतरा बना हुआ है। प्राथमिक विद्यालय ढोड़े गांव के परिसर में बना यह आंगनबाड़ी केंद्र लंबे समय से खराब स्थिति में है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री गीता देवी ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत ब्लॉक सुपरवाइजर से की थी, लेकिन उन्हें केवल मरम्मत का आश्वासन मिला। कार्यकत्री गीता देवी के अनुसार, भवन की मरम्मत और निर्माण के लिए विभाग को एक कार्य योजना भेजी गई है। केंद्र में 40 बच्चों का नामांकन है, जो नियमित रूप से यहां आते हैं। जर्जर भवन के कारण इन बच्चों की सुरक्षा पर हमेशा खतरा मंडराता रहता है। इस संबंध में सीडीपीओ नवाबगंज संजय सचान ने बताया कि सभी जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्य योजना बनाकर सांसदों को सूची भेजी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इन सभी केंद्रों की मरम्मत कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments