श्रावस्ती जिले के दिकौली ग्राम सभा स्थित बुढ़वा बाबा प्रांगण में रविवार सुबह से भव्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु बड़े पुरुष की दरगाह पर अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं और अर्जी लगाते हैं। ऐसी मान्यता है कि यहां आने वाले भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। यह धार्मिक स्थल थाना सोनवा, ब्लॉक गिलौला, जिला श्रावस्ती के अंतर्गत आता है। यहां केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। स्थानीय निवासियों जैसे राम गोपाल, शिवम, छोटू, मुकेश और राजन ने बताया कि यह मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होता है। श्रद्धालु यहां आकर आध्यात्मिक शांति का अनुभव करते हैं।
बुढ़वा बाबा प्रांगण में मेले का आयोजन:श्रावस्ती के दिकौली में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












