Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रुपईडीहा में राम कथा का आयोजन शुरू:अयोध्या से पधारी कथावाचक मंजूलता सुनाएंगी...

रुपईडीहा में राम कथा का आयोजन शुरू:अयोध्या से पधारी कथावाचक मंजूलता सुनाएंगी कथा, कलश यात्रा निकली


बहराइच के नगर पंचायत रुपईडीहा में आज शाम 6 बजे से नौ दिवसीय राम कथा का शुभारंभ हो गया है। अयोध्या धाम से पधारी कथावाचक मंजूलता अपने मुखारबिंद से कथा का वाचन करेंगी। यह राम कथा स्टेशन रोड स्थित धर्मशाला में आयोजित की जा रही है। कथा के मुख्य आयोजकों में नगर अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर वैश्य, अनिल अग्रवाल और बलराम मिश्र शामिल हैं। कथा के शुभारंभ से पूर्व, श्री राम जानकी मंदिर से एक कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा कथा स्थल स्टेशन रोड स्थित धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर नगर पंचायत के सभासद और बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments