हरैया थाना क्षेत्र में सोमवार को बिहरा-दुबौलिया मार्ग पर सरिया से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ट्रॉली में क्षमता से अधिक सरिया लदा हुआ था। ओवरलोडिंग के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और हालात को संभालते हुए तुरंत राहत कार्य शुरू कराया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बता दें कि इस मार्ग पर अक्सर भारी वाहनों का दबाव रहता है और यातायात नियमों की अनदेखी आम बात है, जिससे ऐसे हादसे होते रहते हैं। हरैया थाना अध्यक्ष तहसीलदार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
हरैया में सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:बिहरा-दुबौलिया मार्ग पर हादसा, ओवरलोडिंग बनी वजह
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










