Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)परमवीर सिंह ने डी.एस. मार्डन स्कूल में किया टॉप:वार्षिक परीक्षा अंक पत्र...

परमवीर सिंह ने डी.एस. मार्डन स्कूल में किया टॉप:वार्षिक परीक्षा अंक पत्र वितरण समारोह में हुए सम्मानित


डी.एस. मार्डन पब्लिक स्कूल, मटेरा बाजार में वार्षिक परीक्षा अंक पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में कक्षा 5 के छात्र परमवीर सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। कक्षा 5 के छात्र परमवीर सिंह (पुत्र महेन्द्र पाल सिंह) ने इस वर्ष विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथियों और विद्यालय प्रबंधन ने परमवीर को उसकी इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि करन वीर और भाजपा जिला मंत्री आलोक जिन्दल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अमरजीत सिंह, मालचंद अग्रवाल और अवधेश अग्रवाल भी सम्मानित अतिथियों में शामिल रहे। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसके बाद वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अंक पत्र और सम्मान पत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि बृजेश पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और ऐसे आयोजन छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। अन्य अतिथियों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें निरंतर परिश्रम करने की सलाह दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य बाबा अजीत सिंह, प्रबंध अमरीक मित्तल और उपप्रबंधक अमरीक सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने दोहराया कि विद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस समारोह में अभिभावक, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments