सिद्धार्थनगर के पथरा बाजार थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। यह कार्रवाई जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने अपनी टीम के साथ मिलकर इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, थाना पथरा बाजार में दर्ज मु0अ0सं0 20/26 धारा 109(1) बीएनएस के तहत वांछित समीर अहमद अंसारी पुत्र नूर मोहम्मद, निवासी बसडीला मोदी नानकार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक उदयनाथ मिश्रा, कांस्टेबल अनुपम मौर्या और कांस्टेबल अमरनाथ यादव शामिल थे। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
पथरा बाजार पुलिस ने हत्या प्रयास आरोपी को पकड़ा:वांछित अभियुक्त समीर गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











