Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)छावनी में जर्जर फुट ओवरब्रिज से डर रहे लोग:जान जोखिम में डालकर...

छावनी में जर्जर फुट ओवरब्रिज से डर रहे लोग:जान जोखिम में डालकर डिवाइडर कूद रहे राहगीर, दुकानदार परेशान

#बस्ती_न्यूज

छावनी थाने के सामने बना फुट ओवरब्रिज देखरेख और मरम्मत के अभाव में पूरी तरह जर्जर हो गया है। हालत यह है कि अब लोग इस पर चढ़ने से डर रहे हैं। मजबूरी में राहगीर अपनी जान जोखिम में डालकर फोरलेन पार करने के लिए सड़क किनारे लगी रेलिंग और डिवाइडर कूद रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। फुट ओवरब्रिज की छत में लगी लोहे की चद्दरों में जगह-जगह छेद हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चद्दरें इतनी कमजोर हो गई हैं कि किसी भी समय टूटकर नीचे सड़क पर गिर सकती हैं। इसी डर के कारण लोग अब इसका उपयोग करने से कतरा रहे हैं। यह पुल छावनी कस्बे के लोगों की सुविधा के लिए पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की पहल पर बनवाया गया था। इसका उद्देश्य लोगों को सुरक्षित तरीके से फोरलेन पार कराना था, लेकिन वर्तमान स्थिति में यह खुद ही खतरे का कारण बन गया है। सुरक्षित विकल्प न होने के कारण लोग राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा लगाए गए डिवाइडर और रेलिंग को पार कर सड़क पार कर रहे हैं, जो बेहद खतरनाक है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है। पूर्व प्रधान चंद्र प्रकाश यादव ने बताया कि पहले वे फुट ओवरब्रिज का उपयोग कर लेते थे, लेकिन अब इसकी खराब हालत के चलते उस पर चलना भी जोखिम भरा लगता है। उन्होंने कहा कि मजबूरी में लोगों को डिवाइडर पार करना पड़ रहा है। छावनी में मंगलवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार के दौरान यह समस्या और गंभीर हो जाती है। सैकड़ों की संख्या में आने वाले दुकानदार और खरीदारों को सड़क पार करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments