HomeHealth & Fitnessरोहड़ू में पब्बर नदी में गिरी पिकअप, चालक को बचाया सुरक्षित

रोहड़ू में पब्बर नदी में गिरी पिकअप, चालक को बचाया सुरक्षित

शिमला। रोहडू उपमण्डल में एक पिकअप के पब्बर नदी में गिर जाने का मामला सामने आया है। हादसे में वाहन चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने जांच के बाद चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

बुधवार तड़के सड़क हादसे की सूचना मिलने पर रोहड़ू थाना पुलिस की टीम एएसआई यशपाल के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान पुलिस को बोलेरो पिकअप, जिसका पंजीकरण नंबर एचपी-10बी-1536 है, पब्बर नदी के बीच में मिली।

पुलिस ने वाहन चालक सचिन चौहान (35) पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी गांव जगोठी, तहसील रोहड़ू को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू भेजा गया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि हादसे के समय वाहन में सचिन चौहान अकेला सवार था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि दुर्घटना चालक की तेज और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 के तहत रोहड़ू थाना में सचिन चौहान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments