मूर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा बोझिया में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 132वां एपिसोड सुना गया। इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिवसागर गौतम और जिला कार्यकारिणी सदस्य पंकज भारती सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुल्लूदास गौतम, सर्वेश कुमार, राजेश भारती, मोहित कुमार, विदेश यादव, संदीप गुप्ता, अशोक कुमार, परमेश अवस्थी, सीताराम निषाद, आशाराम गौतम, पूर्व प्रधान रामकुबेर गौतम और सोशल मीडिया प्रभारी संतोष कुमार शुक्ल भी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने दूरदर्शन पर प्रसारित इस कार्यक्रम को टीवी पर देखा और प्रधानमंत्री के विचारों को सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे।
बोझिया में सुना गया पीएम मोदी का ‘मन की बात’:बीजेपी पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे; कार्यक्रम को टीवी पर भी देखा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










