TV Style News Ticker
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
मुंबई में अपराध के मामलों में बढ़ोतरी उत्तर प्रदेश में पुलिस की बड़ी कार्रवाई देशभर में मौसम में बदलाव, कई राज्यों में बारिश सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) बाँसी कोतवाली में थाना समाधान दिवस:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित...

बाँसी कोतवाली में थाना समाधान दिवस:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए

0
3


सिद्धार्थनगर जनपद के बाँसी कोतवाली में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी बाँसी निखिल चक्रवर्ती और क्षेत्राधिकारी बाँसी शुभेंदु सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्राप्त शिकायती प्रार्थना-पत्रों पर गंभीरता से विचार किया। शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए जिम्मेदार विभागों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक बाँसी सहित थाना और राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा।