श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र में बुधवार को सरयू मुख्य नहर के गेट में एक अज्ञात युवक का शव फंसा मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद सोनवा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को नहर से बाहर निकलवाया और अपने कब्जे में ले लिया। प्रथम दृष्टया मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों से मिलान किया जा रहा है। सोनवा पुलिस युवक की मौत के कारणों की जांच कर रही है। यह हादसा है या कोई साजिश, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगा।
श्रावस्ती के सरयू नदी में मिला अज्ञात युवक का शव:पुलिस ने बाहर निकाला, शिनाख्त के प्रयास जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












