#बस्ती_न्यूज
लालगंज थाना क्षेत्र के थाल्हापार गांव में एक आठ वर्षीय बच्चे के शव को रविवार देर रात श्मशान घाट से खोदकर निकाला गया। बच्चे की मौत दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी, जिसके बाद पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम की मांग की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाल्हापार निवासी सतई चौधरी के आठ वर्षीय पुत्र आर्यन की मौत शनिवार दोपहर हुई थी। आर्यन अपने मकान के प्रथम तल पर बने कमरे में अचेतावस्था में मिला था। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीएचसी बनकटी के चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। रविवार को आर्यन के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद देर रात करीब पौने दस बजे प्रभारी निरीक्षक विनय पाठक और नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह की टीम थाल्हापार गांव पहुंची। उनकी मौजूदगी में मासूम के दफन किए गए शव को बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चे की मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
थाल्हापार में मासूम के शव का होगा पोस्टमार्टम:हत्या की आशंका पर पुलिस ने श्मशान से खोदवाकर भेजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












