Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)प्रधान जी के दावे-वादे:सिसवा ब्लॉक की बल्लोखास पंचायत के प्रधान से खास...

प्रधान जी के दावे-वादे:सिसवा ब्लॉक की बल्लोखास पंचायत के प्रधान से खास बातचीत


दैनिक भास्कर संवाददाता महाराजगंज जिले के सिसवा ब्लॉक की बल्लोखास पंचायत के प्रधान सतीश पासवान, ग्रामप्रधान से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।

मैं सिसवा विकास खंड अंतर्गत ग्रामसभा बल्लोखास का ग्रामप्रधान सतीश पासवान हूं। मेरे ग्राम सभा में विद्यालय का निर्माण, कमरों का निर्माण, विद्यालय परिसर में इंटरलॉकिंग का कार्य, शौचालय निर्माण, जल निगम द्वारा पानी की टंकी भी लग चुकी है। नाली का भी निर्माण हमारे ग्राम पंचायत में हुआ है। अन्य कई जगहों पर भी इंटरलॉकिंग का कार्य हुआ है, जिनमें गांव से नहर की तरफ, गांव से दक्षिण पुलिया तक, और उत्तर टोला में भी इंटरलॉकिंग का कार्य बढ़िया से कराया गया है। पेंशन योजना में पहले भी काफी पेंशन बनी हुई थी। इस पंचवर्षीय योजना में भी 60 साल से ऊपर के लोगों को वृद्धा पेंशन, जो विकलांग थे उनका विकलांग पेंशन, विधवाओं को विधवा पेंशन। छठ घाट पर भी इंटरलॉकिंग का कार्य और छठ घाट का निर्माण कराया गया है। अगर ग्रामसभा की सम्मानित जनता आगामी पंचायत चुनाव में मुझे फिर से अवसर देती है तो, जो भी कार्य छूट गए होंगे, उन्हें मैं पूरा कर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।

डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments