बलरामपुर जिले के रेहरा बाजार विकास खंड अंतर्गत भगवानपुर (लोनियन डीह) गांव स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्री रामचरितमानस अखंड पाठ रामायण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन हरिहर बाबा की कमेटी द्वारा किया गया। रामायण पाठ संपन्न होने के बाद हवन और आरती का आयोजन हुआ। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद वितरण के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का आयोजन मंदिर के पुजारी तननं भगत द्वारा किया गया। इस आयोजन में दीनानाथ चौहान, आमिरका गुप्ता, धर्मेंद्र यादव, बालक राम यादव और सुनील कुमार यादव ने सक्रिय सहयोग दिया।
भगवानपुर हनुमान मंदिर पर रामायण पाठ:हवन-आरती के बाद हुआ प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











