Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)निजी स्कूल में प्रतिभा उत्थान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण:सीओ तुलसीपुर और महंत...

निजी स्कूल में प्रतिभा उत्थान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण:सीओ तुलसीपुर और महंत छोटे बाबा ने छात्रों को किया सम्मानित


रेहराबाजार स्थित हनोमान प्रसाद मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (एचपीएम) में शनिवार को ‘बीआ वर्मा प्रतिभा उत्थान प्रतियोगिता’ का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की उभरती हुई प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीओ तुलसीपुर डॉ. जितेंद्र कुमार और सोनवर्षा पोखरा के महंत संत छोटे बाबा ने संयुक्त रूप से किया। डॉ. जितेंद्र कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। विशिष्ट अतिथियों में सरदार पटेल इंटर कॉलेज गालिबपुर की प्रबंधक रीता चौधरी, उद्यमी ओम प्रकाश वर्मा और हेमंत वर्मा शामिल रहे। कार्यक्रम में शत्रोहन मिश्रा, नब्बन वर्मा, माधव वर्मा, लल्लू मिश्रा, सुरेश वर्मा, बक्शराज वर्मा, अरुण वर्मा, नटवर वर्मा, किशन वर्मा, राज किशोर यादव, बाबू राम यादव, ओमकार वर्मा, राम दीन वर्मा, विशाल वर्मा, राम भवन वर्मा, अमन पाण्डेय, इंद्रजीत कुमार, राम रूप यादव, मनोज वर्मा और राकेश वर्मा जैसे गणमान्य व्यक्तियों ने भी शिरकत की और छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। आयोजन के संरक्षक एचपीएम इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ. रजत वर्मा और निदेशक ब्रह्मानंद वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य चंद्रभान वर्मा, रामदेव वर्मा, माहेश्वरी प्रसाद तिवारी, महेश कुमार वर्मा और अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सहायक अध्यापक राजमणि मिश्रा, बीके श्रीवास्तव, प्रेम कुमार वर्मा, ऋषभ शुक्ला, दीपिका मिश्रा, राहुल चौधरी, अवनीश कुमार सिंह, रोहित वर्मा, अवधेश शुक्ला सहित पूरी टीम ने समारोह को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं प्रियंका वर्मा, अंकिता शर्मा, पूजा, अनीता, खुशबू, आरती, दिव्यांशी व सौम्या सिंह सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments