Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- अमरजीत वर्मा:जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद बैठक...

उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- अमरजीत वर्मा:जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद बैठक में नागरिकों से की अपील


बस्ती के कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की कार्यकारिणी बैठक आयोजित हुई। मा. न्यायाधीश उपभोक्ता परिषद अमरजीत वर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा, जागरूकता और न्याय दिलाने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। अध्यक्षता करते हुए अमरजीत वर्मा ने कहा कि परिषद का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे केवल प्रमाणित और गुणवत्तापूर्ण वस्तुओं का ही उपभोग करें तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें। अमरजीत वर्मा ने बताया कि शासन स्तर पर स्थापित जिला उपभोक्ता न्यायपीठ उपभोक्ताओं को सरलतापूर्वक न्याय दिलाने में सक्षम है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने उपभोक्ता जागरूकता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर तौल, गुणवत्ता और मानकों से संबंधित बोर्ड एवं पोस्टर लगाकर उपभोक्ताओं को जागरूक कर सकते हैं। प्रतिपाल सिंह चौहान ने खाद्य सुरक्षा, औषधि तथा बाट-माप विभाग को भी समिति में शामिल करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। ये रहे मौजूद इस अवसर पर भावेश कुमार पाण्डेय, जगदीश अग्रहरि, विजय कुमार त्रिपाठी, संजीव भट्टाचार, अरविन्द्र चौधरी, जयप्रकाश यादव और मनोज कुमार ने उपभोक्ता हितों से संबंधित अपने सुझाव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सदस्य मध्यस्थ जिला उपभोक्ता न्यायालय महादेव प्रसाद दुबे ने किया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत, पीडी राजेश कुमार, एसीएमओ डॉ. एके चौधरी, उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप, जिला कृषि अधिकारी बी.आर. मौर्य, जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला, एआरटीओ माला बाजपेयी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे




बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर



बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments