HomeHealth & Fitnessभाजपा जिला कार्यालय पर हुई जनसुनवाई, जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में वर्चुअल...

भाजपा जिला कार्यालय पर हुई जनसुनवाई, जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक संपन्न

​बस्ती – भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बस्ती पर आज जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र से आए तमाम फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। आज की यह जनसुनवाई मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष भानु प्रकाश मिश्र और जिला महामंत्री प्रेम प्रकाश चौधरी की उपस्थिति में संपन्न हुई।
​जनसुनवाई के साथ ही आज एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक भी आयोजित की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र की अध्यक्षता में हुई इस वर्चुअल मीटिंग में जिले के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
​वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया और सरकार की नीतियों व विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां हमेशा से विकास और सुशासन पर केंद्रित रही हैं, जिसे जनता का लगातार भरपूर समर्थन मिल रहा है | ​बैठक के दौरान सरकार द्वारा पिछले वर्षों में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। साथ ही, संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी अभियानों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से ले जाने की रणनीति पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष में प्रत्युष विक्रम सिंह, वीरेन्द्र गौतम, अखण्ड प्रताप सिंह, दिलीप पाण्डेय, ब्रह्मदेव यादव, शालिनी मिश्रा एवं शिवानी सिंह, जिला महामन्त्रीअमृत कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार गौतम, जिला मंत्री में राकेश शर्मा, सुनील सिंह, राकेश शर्मा, राजेन्द्र राजभर, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, सुधाकर पाण्डेय, विनय सिंह भारद्वाज एवं प्रदीप निषाद, कोषाध्यक्ष राधेश्याम कमलापुरी, मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह, नीरज त्रिपाठी, रवि कुमार तिवारी ,ओमकार सिंह, मनोज कुमार पाठक, लवकुश शुक्ला, गंगेश सिंह, राजेश कमलापुरी, गौरव मणि तिवारी, गिरिजेश यादव, राम जनक गौतम, जमुना पाण्डेय, सुजीत सोनी, सुधाकर विक्रम सिंह, सुरेश भट्ट, कमेन्द्र चौहान, सर्वजीत भारती, अमित चतुर्वेदी, अमरनाथ शर्मा, विशुद्धानंद त्रिपाठी, शिव प्रसाद चौधरी, अंकित पाण्डेय, संजय कुमार चौरसिया, वेद प्रकाश त्रिपाठी, दुर्गेश अग्रहरि, शिव चरन जयसवाल, तारक जयसवाल, मंडल अध्यक्ष और  कार्यकर्ता वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments