Homeदेश (National)वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल

वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिलाओं के लिए बनाए गए ‘वन स्टॉप सेंटर’ (ओएससी) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा से प्रभावित महिलाएं मदद के लिए दरवाजा खटखटा रही हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त सहायता नहीं मिल पा रही है।

राहुल गांधी ने अपने व्हाट्सऐप चैनल पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि कई ओएससी केंद्र या तो बंद पड़े हैं, या फिर वहां स्टाफ की भारी कमी है। उन्होंने पूछा कि यदि सरकार के अनुसार सब कुछ ‘संतोषजनक’ है, तो फिर देशभर से समस्याओं की शिकायतें क्यों सामने आ रही हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हर पांच में से तीन महिलाओं तक सहायता नहीं पहुंच पा रही है और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के बजट का बहुत कम हिस्सा ही ओएससी पर खर्च किया जा रहा है।

वहीं, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने संसद में लिखित जवाब में कहा कि ओएससी ‘मिशन शक्ति’ के तहत संचालित हैं और अब तक 13 लाख से अधिक महिलाओं को सहायता दी जा चुकी है। उन्होंने योजना के क्रियान्वयन को संतोषजनक बताया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments