HomeHealth & Fitnessप्रयागराज सहित कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट, तेज हवा और...

प्रयागराज सहित कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट, तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना

  • प्रयागराज समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।
  • 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
  • कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की आशंका।

प्रयागराज। आगामी कुछ घंटों में प्रयागराज सहित प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

यह गुरुवार सुबह भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने चेतावनी के साथ सावधानी रहने की अपील किया है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं तथा कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, वाराणसी, जौनपुर, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हाथरस, मथुरा समेत कई जिलों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है।

लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की गई है।

सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय ने बताया कि मानसूनी गतिविधियां फिलहाल सक्रिय बनी हुई हैं। वातावरण में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण गरज-चमक के साथ बारिश की स्थिति बनी हुई है।

उन्होंने किसानों को सलाह दी कि बारिश और तेज हवा की संभावना को देखते हुए खेतों में अनावश्यक कार्य से बचें तथा कटाई या सुखाई का कार्य मौसम साफ होने पर ही करें। आम नागरिक भी बिजली चमकने के दौरान खुले मैदानों और ऊंचे पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अल्पकालिक (नाउकास्ट) चेतावनी है और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार मौसम में बदलाव संभव है। ऐसे में लोगों से मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की गई है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments