Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गंधार में राशन वितरण शुरू:महिलाओं की लंबी कतारों से बढ़ी परेशानी, बेहतर...

गंधार में राशन वितरण शुरू:महिलाओं की लंबी कतारों से बढ़ी परेशानी, बेहतर व्यवस्था की मांग

#बस्ती_न्यूज

साउघाट ब्लॉक के ग्राम पंचायत गंधार में शनिवार से राशन वितरण शुरू होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्राम सभा बड़ी होने के कारण राशन लेने वालों की भारी भीड़ देखने को मिली, जिससे व्यवस्था संभालना मुश्किल हो गया। राशन वितरण केंद्र पर महिलाओं की लंबी कतारें लग गईं। गांव के अधिकांश पुरुष बाहर काम करने जाते हैं, ऐसे में महिलाओं को ही मजबूरन राशन उठाने के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। भीड़ अधिक होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई महिलाओं ने बताया कि लंबे समय तक इंतजार करने के बाद भी राशन मिलने में देरी हो रही है, जिससे परेशानी और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि राशन वितरण की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए, ताकि भीड़ कम हो और लोगों को राहत मिल सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments