HomeUncategorizedपुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर...

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों का साक्षात्कार लिया गया।*

 

 

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों का साक्षात्कार लिया गया। यह साक्षात्कार वर्तमान में चल रही परीक्षाओं के दौरान आयोजित किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने रिक्रूट आरक्षियों से प्रशिक्षण अवधि के अनुभव, सीखे गए विषयों एवं परीक्षाओं से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे तथा उनकी ज्ञान, दक्षता एवं आत्मविश्वास का आकलन किया। महोदय ने कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं आपातकालीन सेवाओं से संबंधित विषयों पर भी प्रश्न किए।

 

पुलिस अधीक्षक महोदय ने आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान एवं कौशल को सेवा में प्रभावी रूप से लागू करने हेतु निरंतर अभ्यास एवं अनुशासन आवश्यक है। उन्होंने अनुशासन, कर्तव्यपरायणता, संवेदनशीलता एवं जनसेवा की भावना को अपने कार्य का मूल आधार बनाने हेतु प्रेरित किया।

 

इस अवसर पर *क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन डॉ. जितेन्द्र कुमार*, *पुलिस उपाधीक्षक श्री वीरसेन सिंह* एवं प्रशिक्षकगण उपस्थित रहे, जिन्हें प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाए रखने एवं और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments