लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के तत्वाधान में राजधानी की प्रमुख बाजार चंदर नगर, आलमबाग बस स्टैंड स्थित बालाजी ढाबा रेस्टोरेंट में आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में “क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन “एवं सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम “का आयोजन हुआ । व्यापारी सम्मेलन में पहुंचने के लिए प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने अपने पदाधिकारियो के साथ मेट्रो ट्रेन का उपयोग किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मौजूद रहे तथा मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि “क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन” को संबोधित किया तथा इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, चंदर नगर, आलमबाग बाजार इकाई में तीस नये व्यापारियों को, प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के समक्ष सदस्यता दिलाई गई । आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी नए व्यापारियों को संगठन में शामिल किया तथा अपने हाथों से सदस्यता ग्रहण करवाई। इस अवसर पर आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा, प्रदेश मंत्री संदीप सिंह गौड़, नगर अध्यक्ष हजिंदर सिंह, नगर महामंत्री मोहित कपूर मुख्य रूप से मौजूद रहे तथा सभी व्यापारी नेताओं ने सम्मेलन को संबोधित किया।
क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन एवं सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












