श्रावस्ती जिले के जमुनहा क्षेत्र में भिनगा-मल्हीपुर संपर्क मार्ग से वीरपुर गांव जाने वाली सड़क पिछले चार साल से क्षतिग्रस्त है। बाढ़ के कारण कटी इस सड़क की अब तक मरम्मत न होने से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। यह सड़क लगभग चार साल पहले आई बाढ़ में कटकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। सड़क का किनारा धंस जाने के कारण रास्ता बेहद संकरा और जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से गुजरना बेहद खतरनाक हो गया है और आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे आवागमन में भारी दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों को मुख्यालय आने-जाने के लिए लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ता है। दिनेश कुमार आर्य, शब्बीर अहमद, शुभम पाठक, जय मंगल पाठक सहित कई ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है।
जमुनहा में 4 साल से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत नहीं:भिनगा-मल्हीपुर संपर्क मार्ग से वीरपुर गांव जाने वाली सड़क से ग्रामीण परेशान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












