Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)स्कूल में रिपोर्ट कार्ड वितरण, पेरेंट्स मीटिंग:शिवनगर SHO रहे मुख्य अतिथि, अनुशासन...

स्कूल में रिपोर्ट कार्ड वितरण, पेरेंट्स मीटिंग:शिवनगर SHO रहे मुख्य अतिथि, अनुशासन व शिक्षा पर जोर


डिड़ई के सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल में रिपोर्ट कार्ड वितरण और पेरेंट्स मीटिंग आयोजित की गई। इस दौरान अभिभावकों ने अपने बच्चों के शैक्षणिक प्रदर्शन की जानकारी ली और शिक्षकों से संवाद किया। कार्यक्रम में अभिभावकों की अच्छी उपस्थिति दर्ज की गई। इस अवसर पर शिवनगर थानाध्यक्ष (SHO) अरविंद कुमार मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन और स्टाफ ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में उन्हें अशोक स्तंभ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अरविंद कुमार मौर्य ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अनुशासन, शिक्षा और संस्कारों के महत्व पर बल दिया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके नैतिक विकास पर भी ध्यान देने की अपील की। विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर प्रयास करने पर जोर दिया। अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि ने सम्मान के लिए विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments