महराजगंज में 22वीं वाहिनी के कार्यक्षेत्र में समवाय झुलनीपुर की टीम ने सोमवार सुबह एक घायल नर चीतल का सफल रेस्क्यू किया। चीतल आबादी की ओर आ गया था, जहां जंगली कुत्तों के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 08:25 बजे आसूचना शाखा को सूचना मिली कि दर्ज़निया जंगल की ओर से एक चीतल निकलकर आबादी की तरफ आ गया है। सूचना मिलते ही ‘ई’ समवाय प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में टीम मौके के लिए रवाना हुई। खोजबीन के दौरान सीमा स्तम्भ संख्या-501 से करीब एक किलोमीटर पूर्व, बम्बू झाड़ी पोस्ट के पास नो-मैन्स लैंड से लगभग 25 मीटर भारतीय सीमा के अंदर झाड़ियों में चीतल घायल अवस्था में मिला। उसके शरीर और पैरों पर गहरे घाव थे और लगातार खून बह रहा था। टीम ने तत्परता दिखाते हुए चीतल को जंगली कुत्तों से सुरक्षित बाहर निकालकर रेस्क्यू किया। इसके बाद समवाय में मौजूद मेडिकल स्टाफ ने उसका प्राथमिक उपचार किया। घटना की सूचना तुरंत वन विभाग निचलौल को दी गई। बाद में घायल चीतल को सरकारी वाहन से समवाय मुख्यालय लाकर आगे के उपचार और आवश्यक कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंप दिया गया। इस सराहनीय कार्य के लिए समवाय झुलनीपुर की टीम की स्थानीय स्तर पर प्रशंसा की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
जंगली कुत्तों के हमले से घायल चीतल का रेस्क्यू:महराजगंज में SSB टीम ने बचाई जान, वन विभाग को सौंपा
Recent Comments
on Hello world!











