सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, रामकृष्ण नगर, नानपारा में 31 मार्च, मंगलवार को वार्षिक परीक्षाफल और पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम शंकर मिश्र, कोषाध्यक्ष शीतल प्रसाद शुक्ला और डॉ. असीम शुक्ला ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कन्या भारती की बहनों ने मंचस्थ अतिथियों का तिलक और बैच लगाकर स्वागत किया, जिसके बाद स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कोषाध्यक्ष शीतल प्रसाद शुक्ला ने वार्षिक परीक्षाफल वितरण की विधिवत घोषणा की। विद्यालय के परीक्षा प्रमुख अवधेश मिश्रा ने वार्षिक परीक्षाफल का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। कक्षा अरुण से एकादश तक की कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना (चतुर्थ) स्थान प्राप्त करने वाले भैया-बहनों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। कोषाध्यक्ष शीतल प्रसाद शुक्ला ने छात्रों को संबोधित किया, जबकि विशिष्ट अतिथि डॉ. असीम शुक्ला ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। विद्यालय के नवीन प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् गीत के साथ हुआ। इस अवसर पर अभिभाविका श्रीमती मीना गुप्ता, अभिभावक रमेश, दीपक श्रीवास्तव, अभिषेक सहित विद्यालय परिवार के आचार्य चंद्रशेखर, अरविंद, अक्षय लाल, अजय, अशोक और आचार्या बहनें कल्पना, नैन्सी, कुसुम आदि उपस्थित रहे।
सरस्वती विद्या मंदिर में परीक्षाफल वितरण समारोह:मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया, अभिभावक भी रहे मौजूद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











