Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कांग्रेस कमेटी की जमुनहा में समीक्षा बैठक:संगठन मजबूती और आगामी चुनावी रणनीति...

कांग्रेस कमेटी की जमुनहा में समीक्षा बैठक:संगठन मजबूती और आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा


श्रावस्ती। जिला कांग्रेस कमेटी, श्रावस्ती के अंतर्गत जमुनहा ब्लॉक में संगठन की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। यह बैठक बाबा गिरवर दास कुट्टी में ब्लॉक अध्यक्ष श्री देवता दिन भारती की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें जिला अध्यक्ष कांग्रेस श्रावस्ती विद्यामणि त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, बूथ स्तर तक उसका विस्तार करना और आगामी चुनावी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा करना था। उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इन विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने, जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया गया। सभी ने मिलकर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री यदुनाथ यादव, जिला महासचिव श्री विनय कुमार त्रिपाठी, जिला सचिव बच्चन जी, राजन सिंह जी, ब्लॉक के समस्त मंडल अध्यक्ष, जिला सचिव श्री रंजन शर्मा, श्री दिनेश कुमार मिश्र, श्री शेषराज गौतम और हरीहरपुर रानी ब्लॉक अध्यक्ष श्री जितेंद्र वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष श्री विद्यामणि त्रिपाठी ने कहा, “देश और प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों में आदरणीय राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जिस तरह से जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं, वह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। श्रावस्ती में भी हम उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूत करते हुए जनता के अधिकारों की लड़ाई को और तेज करेंगे।” जिला उपाध्यक्ष श्री चंद्र पाल सिंह यादव ने अपने बयान में कहा, “हम सब आदरणीय राहुल गांधी की विचारधारा और संघर्ष से प्रेरित होकर जनता के हक की लड़ाई को और तेज करेंगे। आज की बैठक ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरी है, और हम सभी मिलकर गांव-गांव तक कांग्रेस की आवाज पहुंचाएंगे।” जिला महासचिव श्री विनय कुमार त्रिपाठी ने जोर दिया, “संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमें बूथ स्तर तक सक्रिय होकर जनता के बीच रहना होगा और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाना होगा।” पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री यदुनाथ यादव ने कहा, “कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा है कि श्रावस्ती में कांग्रेस का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments