Home उत्तर प्रदेश इनामी बाइक चोर गिरफ्तार:2019 से फरार आरोपी पर 13 मुकदमे दर्ज

इनामी बाइक चोर गिरफ्तार:2019 से फरार आरोपी पर 13 मुकदमे दर्ज

0
3


बस्ती पुलिस ने ₹50,000 के इनामी वांछित मोटरसाइकिल चोर लालमन यादव को गिरफ्तार किया है। वह वर्ष 2019 से फरार चल रहा था। यह गिरफ्तारी कप्तानगंज पुलिस, एसओजी टीम और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हुई। जानकारी के अनुसार, अभियुक्त लालमन यादव (पुत्र राम प्रकाश यादव, निवासी बनहा, थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती, उम्र लगभग 25 वर्ष) को 26 मार्च 2026 को महराजगंज ओवरब्रिज अंडरपास के समीप से पकड़ा गया। उस पर थाना कप्तानगंज में मु.अ.सं. 209/2019 के तहत धारा 419, 420, 467, 471, 413 आईपीसी के तहत मामला दर्ज है। इस मामले की पृष्ठभूमि 27 नवंबर 2019 की है, जब कप्तानगंज पुलिस और स्वाट टीम ने दीप नारायण यादव और अतुल पाठक को गिरफ्तार कर उनके पास से दो मोटरसाइकिलें और 1200 ग्राम गांजा बरामद किया था। पूछताछ के दौरान लालमन यादव और विजय कुमार चौधरी उर्फ टोनी का नाम सामने आया था। विजय कुमार के घर से सात चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई थीं। तभी से लालमन यादव फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर ₹50,000 का इनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त लालमन यादव का आपराधिक इतिहास गंभीर है। उस पर कप्तानगंज, कोतवाली बस्ती, थाना पैकोलिया और थाना दुबौलिया सहित विभिन्न थानों में कुल 13 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इन मुकदमों में चोरी, धोखाधड़ी और जालसाजी जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। इस सफल गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव, एसओजी प्रभारी निरीक्षक विकास कुमार यादव, उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल अभय उपाध्याय, हेड कांस्टेबल सतीश सिंह (सर्विलांस सेल), हेड कांस्टेबल शिवम यादव और कांस्टेबल चंदन भारती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे